
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास मदाथुपट्टी इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और इमारत मलबे में बदल गई।
विस्फोट इतना ताक़तवर था कि कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर मलबा बिखर गया।
पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। कई लोगों के घायल होने की खबर है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।



