उत्तर प्रदेशमेरठ

तलाक के बाद ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी से बेटी का स्वागत, मेरठ में पिता ने कचहरी में किया डांस

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है। तलाक हो जाने के बाद परिवार ने बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पिता ने कचहरी परिसर में खुशी से डांस किया और आतिशबाजी भी कराई गई।

परिवार ने इस जश्न को बेटी की नई शुरुआत के रूप में मनाया। जानकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद तलाक हो गया। तलाक के फैसले के बाद मायके वालों ने खुशी जाहिर करते हुए पूरा कार्यक्रम आयोजित किया।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक तरफ लोग परिवार की इस सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे समाज के बदलते नजरिये का उदाहरण बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button