देशबड़ी खबर

‘अगर भारत फॉल्स फ्लैग करेगा तो कोलकाता तक ले जाएंगे’: पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़ भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को नया खतरा दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत इस बार कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करेगा, तो पाकिस्तान युद्ध को सीमा तक सीमित नहीं रखेगा और कोलकाता तक ले जाएगा।

आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर फर्जी आतंकवादी घटना रच सकता है, लेकिन उन्होंने इस दावे के लिए कोई सबूत नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा, “अगर वे फिर कोशिश करेंगे तो पिछले साल से भी ज्यादा अपमान झेलेंगे। इस बार संघर्ष 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनके क्षेत्र में घुसकर उनके घरों के अंदर हमला करेंगे।”

भारत का जवाब
यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी के कुछ दिन बाद आया है। राजनाथ सिंह ने केरल में कहा था कि पाकिस्तान कोई भी गलत कदम उठाएगा तो भारतीय सेना अभूतपूर्व और निर्णायक जवाब देगी। उन्होंने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए) का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर याद दिलाया और कहा कि ऐसी गंदी हरकत दोहराई तो पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।

Related Articles

Back to top button