टेकदेश

Oracle ने भारत में 12,000 कर्मचारियों को निकाला, एक महीने में और छंटनी की तैयारी

अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। कंपनी ने देशभर में लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, Oracle ने globally करीब 30,000 कर्मचारियों को निकाला है, जिसमें भारत के 12,000 कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी एक महीने के अंदर एक और दौर की छंटनी करने की तैयारी कर रही है।

Oracle के भारत में कुल करीब 30,000 कर्मचारी थे। निकाले गए कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी, एक महीने का नोटिस पे, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और दो महीने की अतिरिक्त सैलरी (टॉप-अप) ऑफर की गई है, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जो स्वेच्छा से इस्तीफा देते हैं।

Oracle ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Related Articles

Back to top button