विदेश

ईरान पर IDF का बड़ा दावा: 4,000+ टारगेट्स पर हमला, 10,000 से ज्यादा आतंकियों को बनाया निशाना

इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बुधवार को ईरान और उसके सहयोगी समूहों के खिलाफ चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए बड़ा दावा किया है। IDF के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के साथ मिलकर अब तक 4,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमला किया गया और 10,000 से अधिक आतंकियों को निशाना बनाया गया।

IDF ने दावा किया कि अभियान में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को भी मार गिराया गया। इसके अलावा ईरानी एयरस्पेस में एक ईरानी विमान को भी मार गिराया गया। तेहरान के बीचों-बीच 40 सेकंड में 40 सीनियर ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया गया। पूरे अभियान में 800 से ज्यादा स्ट्राइक्स की गईं और 16,000 हथियार गिराए गए।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस अभियान को “बड़ी कामयाबी” बताते हुए कहा कि ईरानी सरकार को व्यवस्थित तरीके से कुचला जा रहा है और जल्द या बाद में यह सरकार गिर जाएगी।

वहीं ईरान की IRGC ने अपने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” के तहत अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर हमलों का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button