
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने को तैयार है। यूएई हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जबरन खोलने में मदद करने की योजना बना रहा है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे इस सैन्य कार्रवाई को वैधता मिल सके। अगर प्रस्ताव पास नहीं भी होता है, तब भी यूएई खदान हटाने और अन्य सैन्य सहयोग देने को तैयार है।
यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यूएई पहला खाड़ी देश होगा जो इस युद्ध में सीधे शामिल हो रहा है। पहले यूएई अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब उसने अपना रुख बदल लिया है।
ट्रंप ने हाल ही में सहयोगी देशों से कहा था कि वे खुद अपना तेल सुरक्षित करें, हॉर्मुज खोलना सिर्फ अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है।



