
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति गंभीर हो गई है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले एक घंटे में इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी की। अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिकी विमानों ने ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक अटैक ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य होर्मुज में जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना बताया जा रहा है।
ईरान के दक्षिणी इलाकों में कई जगहों पर विस्फोटों की खबर है। ओमान ने ईरानी राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज किया है।
ईरान ने अमेरिका पर क्षेत्र में असुरक्षा फैलाने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।



