उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: IPL 2026 मैच देखने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें BCCI की एडवाइजरी

लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों को लेकर BCCI, जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड पर मैचों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए ये गाइडलाइंस बनाई गई हैं।

महत्वपूर्ण नियम:

  • स्टेडियम में प्रवेश के लिए वैध टिकट अनिवार्य है। बिना टिकट या बारकोड खराब होने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
  • स्टेडियम गेट मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले खुलेंगे।
  • टिकट एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा, दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: पानी की बोतल, सिक्के, लाइटर, ग्लास, पावर बैंक, बैग, हेलमेट, हथियार, ईयरफोन, पोर्टेबल स्पीकर आदि।
  • कोई भी व्यावसायिक, राजनीतिक, धार्मिक बैनर, पोस्टर या झंडा लाना मना है। सिर्फ सादा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की अनुमति।
  • स्टेडियम परिसर में खाना, शराब और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित।
  • बिना अनुमति फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी।

BCCI ने दर्शकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें ताकि मैच का माहौल सुरक्षित और आनंददायक बना रहे।

Related Articles

Back to top button