
ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के बीच नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इज़राइल के पहले एयर स्ट्राइक में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें एक या दोनों पैर कटने, पेट-लिवर में भारी नुकसान और कोमा में होने की बात कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें तेहरान के सिना हॉस्पिटल के आईसीयू में बताते हुए अस्पताल का हिस्सा सील होने का जिक्र है।
ये दावे मुख्य रूप से विपक्षी ग्रुप्स और अनाम सूत्रों से आ रहे हैं। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियान ने कहा कि मोजतबा “सुरक्षित और स्वस्थ” हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हमले में पैर में फ्रैक्चर, चेहरे पर खरोंच और आंख के आसपास नीला पड़ना जैसी हल्की चोटें आईं, लेकिन वे सतर्क हैं और सुरक्षित स्थान पर हैं।
मोजतबा ने अपना पहला संदेश राज्य टीवी पर एंकर के जरिए पढ़वाया, खुद कैमरे पर नहीं आए, जिससे अफवाहें और बढ़ गईं। ईरान का कहना है कि सुरक्षा कारणों से वे सार्वजनिक नहीं हो रहे। फिलहाल ये रिपोर्ट्स बिना स्वतंत्र पुष्टि के हैं और प्रोपेगैंडा का हिस्सा लगती हैं।



