
भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 से 2026 तक कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 टी20 विश्व कप जीतकर भारत ने तीसरी बार यह खिताब हासिल किया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी डिफेंड की। आइए जानते हैं भारत ने अब तक कौन-कौन से आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं।
वनडे विश्व कप 1983
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर पहला विश्व कप जीता। मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की शानदार गेंदबाजी से विंडीज 140 पर सिमट गए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2002
कोलंबो में श्रीलंका के साथ फाइनल बारिश में धुल गया। आईसीसी ने भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया।
टी20 विश्व कप 2007
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता। गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी निर्णायक रही।
वनडे विश्व कप 2011
घरेलू मैदान पर धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। गौतम गंभीर (97) और एमएस धोनी (91*) की पारियों से 28 साल बाद विश्व कप जीता।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013
बर्मिंघम में धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
टी20 विश्व कप 2024
रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। 11 साल के ट्रॉफी सूखे का अंत हुआ।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के 251 रनों के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। रोहित की 76 रनों की पारी अहम रही।
टी20 विश्व कप 2026
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अहमदाबाद फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरा टी20 विश्व कप जीता। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह की 4 विकेट वाली गेंदबाजी से 255 रनों का लक्ष्य बचाया। भारत पहली टीम बनी जिसने टी20 विश्व कप का लगातार बचाव किया।




