देश

राष्ट्रपति दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन: केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब, शाम 5 बजे तक समयसीमा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल नियमों के कथित उल्लंघन का मामला गरमाया हुआ है। केंद्र सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल, कार्यक्रम स्थल और मार्ग व्यवस्था से जुड़े नियमों का उल्लंघन होने का आरोप है। केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को रविवार शाम 5 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Related Articles

Back to top button