देश

संजय सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया: केजरीवाल- सिसोदिया को फंसाने के लिए रची गई गहरी साजिश

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और उन्हें फंसाने के लिए एक गहरी साजिश रची गई थी।

संजय सिंह ने कहा, “ईमानदार पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई। समर्थकों और परिवार को बहुत कष्ट दिया गया। हम बार-बार कहते थे कि सबूत तो दिखाओ, लेकिन बीजेपी का मकसद हमें, मनीष जी और केजरीवाल जी को जेल में रखना था। कई दिन तक हमें जेल में डाला गया। यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश थी, जिससे पार्टी और नेताओं को बदनाम किया गया।”

कोर्ट ने CBI की जांच को खारिज करते हुए सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया था, जिसके बाद AAP नेताओं में राहत की लहर है। संजय सिंह ने इसे सत्य की जीत बताया और कहा कि अब सच सामने आ गया है।

Related Articles

Back to top button