
शुक्रवार को बांग्लादेश में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई पड़ोसी जिलों में महसूस किए गए। झटकों से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सावधानी के तौर पर ऑफिस, घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपन कुछ सेकंड तक चली। शहर के कई इलाकों में फर्नीचर हिलने और इमारतों में कंपन की शिकायतें आईं। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
यह भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जिसके असर से कोलकाता सहित आसपास के इलाकों में हलचल हुई। लोग अभी भी सतर्क हैं और झटकों के बाद सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।



