टेक

दुनिया भर में व्हाट्सएप वेब डाउन: यूजर्स को लॉगिन और चैट सिंक में बड़ी परेशानी

शुक्रवार सुबह व्हाट्सएप वेब सेवा में तकनीकी गड़बड़ी आई, जिससे भारत सहित कई देशों में यूजर्स को कंप्यूटर/लैपटॉप पर लॉगिन करने और चैट सिंक करने में दिक्कत हुई। #WhatsAppDown ट्रेंड कर रहा है।

Downdetector के अनुसार, समस्या सुबह करीब 8:54 बजे से शुरू हुई और 9:00 बजे के आसपास शिकायतें तेजी से बढ़ीं। भारत के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे शहरों में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। मुख्य समस्याएं:

  • QR कोड स्कैन करने पर डिवाइस लिंक नहीं हो रहा।
  • लॉगिन के बाद पुरानी चैट्स लोड नहीं हो रहीं या मैसेज भेजने/रिसीव में देरी।

यह गड़बड़ी खासकर iPhone यूजर्स को ज्यादा प्रभावित कर रही है, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स पर असर कम दिख रहा है। कई यूजर्स ने X पर स्क्रीनशॉट शेयर कर शिकायत की कि वेब वर्जन ‘कनेक्टिंग’ मोड पर अटका हुआ है।

मेटा की टीम समस्या सुधारने में जुटी है। वर्तमान में सेवा धीरे-धीरे ठीक हो रही लगती है, लेकिन कुछ यूजर्स अभी भी प्रभावित हैं। ऑफिस काम के लिए व्हाट्सएप डेस्कटॉप पर निर्भर यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

Related Articles

Back to top button