देश

दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट में ‘शर्टलेस’ विरोध: इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

दिल्ली के भारत मंडपम में 20 फरवरी को आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट पर सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लिखे थे, शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री पर ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ होने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी पहले से QR कोड से रजिस्टर कर एंट्री ले चुके थे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

दिल्ली पुलिस ने मामले में अब तक 8 गिरफ्तारियां की हैं। मंगलवार (24 फरवरी 2026) को IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को तिलक मार्ग थाने में 15-20 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए गए।

पुलिस ने चिब पर आपराधिक षड्यंत्र, लोक सेवक को चोट पहुंचाने और ड्यूटी में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए हैं। इससे पहले जितेंद्र यादव (ग्वालियर), राजा गुजर, विमल अजय कुमार आदि गिरफ्तार हो चुके हैं।

IYC ने प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध ‘एंटी-इंडिया’ नहीं है। IYC महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा, “सरकार का विरोध करना हमारा अधिकार है। BJP इसे एंटी-इंडिया बताकर मुद्दों से भाग रही है। राहुल गांधी ने संसद में भी इस पर बात की थी।”

Related Articles

Back to top button