
सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तड़के पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 25 हजार रुपये इनामी बदमाश सूरज चंद्रवंशी से गोवध मामले में मुठभेड़ हुई।
मुखबिर की सूचना पर अमवार रेलवे क्रासिंग मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।
गोलीबारी में दुद्धी कोतवाली प्रभारी बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सीओ राजेश कुमार राय समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



