देश

अर्शदीप सिंह का ‘रहमान डकैत’ अंदाज: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में मचाया धमाल

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कोलंबो में शानदार स्वागत का मजा लिया। नामीबिया पर जीत के बाद गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुई टीम शुक्रवार रात देर से श्रीलंका पहुंची। कोलंबो एयरपोर्ट पर पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भव्य स्वागत हुआ।

टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने स्वागत का आनंद लिया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने इसे अगले स्तर पर ले जाकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना के किरदार ‘रहमान डकैत’ वाले स्टाइल में ट्रेडिशनल गाने पर ठुमके लगाए। पास खड़े अक्षर पटेल उनकी स्टेप्स देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

अर्शदीप का प्रदर्शन भी शानदार चल रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 2 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं (औसत 18, इकोनॉमी 7.71)। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में उन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट लिए हैं (औसत 17.57)।

रविवार को भारत-पाकिस्तान मुकाबला ग्रुप A में टॉप पर कब्जे के लिए होगा, लेकिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

Related Articles

Back to top button