लखीमपुर खीरी में संत रविदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तीखा तंज कसा।
उन्होंने कहा कि अखिलेश का PDA समय-समय पर बदलता रहता है। कभी ‘P’ को पिछड़ा या पंडित, ‘A’ को अगड़ा या अल्पसंख्यक बताया जाता है, और ‘D’ को कभी दलित तो कभी डिंपल यादव बना दिया जाता है।
मौर्य ने इसे जनता को भ्रमित करने और धोखे की राजनीति करार दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सपा समर्थकों में नाराजगी पैदा कर रहा है। कई लोगों ने इसे महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया है।
हालांकि, अखिलेश यादव या डिंपल यादव की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूपी की सियासत में इस बयान से नई बहस छिड़ गई है।



