उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, गांव सील, मीडिया प्रवेश पर रोक

मेरठ के सरधना क्षेत्र के महमदपुर सिखेड़ा गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी-मौत से जूझने के बाद शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने गांव की सभी सीमाएं सील कर दीं। बाहरी लोगों और मीडिया की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हर गतिविधि पर सख्त नजर रखी जा रही है। शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने गांव में मजबूत बंदोबस्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button