
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (DoPT) ने उत्तर प्रदेश कैडर की 2004 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन स्वीकार कर लिया है। यह आदेश 30 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।
अनामिका सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश की खाद्य आयुक्त के पद पर तैनात थीं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की अनुमति न मिलने से नाराज होकर उन्होंने VRS का फैसला लिया। सितंबर 2025 में उन्हें बरेली मंडलायुक्त बनाया गया था, लेकिन बाद में तबादला रद्द कर खाद्य आयुक्त पद पर ही रखा गया।
उन्होंने राज्य सरकार से NOC मांगा था, लेकिन केंद्र से अनुमति न मिलने पर उन्होंने VRS के लिए आवेदन किया। हालांकि, अनामिका सिंह ने इसे पारिवारिक कारणों से जोड़ा है। दिसंबर 2025 में राज्य सरकार ने उनकी सहमति दी और DoPT को भेजा, जहां से मंजूरी मिल गई।



