‘मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ?’ शादी के अगले ही दिन दुल्हे की हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जनपद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की मौत का मामला सामने आया। इस घटना के बाद नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। दुल्हन को जिस दौरान होश आया तो वह बस एक ही सवाल कर रही थी कि ‘मेरी गलती क्या थी, ऐसा मेरे साथ ही क्यों हुआ।’ इस घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हन के मायके पक्ष के लोग भी वहां पर पहुंचे।


गौरतलब है कि करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव के रहने वाले जनवेद के बेटे सोनू की शादी सौज गांव की आरती से तय हुई थी। 11 मई को दोनों का विवाह धूमधाम के साथ हनुमानगढ़ी के मैरिज होम में संपन्न हुआ। दुल्हन 12 मई को विदा होकर अपनी सुसराल पहुंची। नई दुल्हन के आने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। इस बीच परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में रस्मों को अदा किया जा रहा था।


शनिवार को जिस दौरान सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था उसी समय उसे करंट लग गया। करंट लगने से सोनू बेसुध होकर गिर गया और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को घऱ लाया गया और यहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

LIVE TV