कर्नाटक चुनाव:अभिनेता प्रकाश राज ने किया मतदान, की सांप्रदाय‍िकता के खिलाफ वोट की अपील

दिग्गज अभिनेता प्रकश राज ने कर्नाटक चुनाव में मतदान किया। प्रकाश राज अक्सर भाजपा पर हमलावर रहते हैं, मतदान के बाद उन्होंने कहा की हम सब को मिलकर कर्नाटक को खूबसूरत बनाना है।

प्रकाश राज ने मतदान के बाद मिडिया से बात करते हुए जनता से सांप्रदाय‍िकता के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा की यही एक जगह है जहां आपको चुनने का अधिकार होता है। हमें कर्नाटक को खूबसूरत बनाना है और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में मतदान जारी है। चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पार्टियों के हाई-वोल्टेज अभियान के बाद, कर्नाटक मेगा लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था और शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता हैं। विवाद में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 113 सीटों का है। सीएम बसवराज बोम्माई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत दिग्गजों ने मतदान किया है। कर्नाटक में 2,615 उम्मीदवार अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं, जिनका फैसला जनता के हाथ है।

राज्य में 13 मई को मतों की गड़ना होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की, “भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है, बहुत सारे लोग जमानत पर बाहर हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और 60 से अधिक मामले पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ लोकायुक्त में दायर किए गए हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में मतदान का आह्वान किया है, इसी बीच, कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं से ‘बुद्धिमानी से मतदान’ करने का आग्रह किया है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि सबसे पुरानी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दवा किया की उन्हें 200% विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के पास 141 सीटें होंगी।

LIVE TV