आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

उत्तर प्ररदेश के आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

कार में मृत मिले तीनों युवक 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। 

हादसे में मरने वाले तीन युवक फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बस से कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां हुई लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

LIVE TV