
BJP Candidate List: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

12 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में अब राजनितिक दलों के पास एक महीने से भी कम समय बचा है। इस बीच 19 अक्टूबर की सुबह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 62 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा उम्मीदवारों की इस सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
सिराज सीट से चुनाव लड़ेगे CM जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) सिराज विधान सभा सीट (Siraj Assembly Seat) से ही चुनाव लड़ेंगे. नाम की घोषणा होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर आज (19 अक्टूबर) सिराज विधान सभा से अपने नामांकन का पर्चा भी दाखिल करेंगे. मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट एक वीआईपी सीट मानी जाती है और इस सीट पर सबसे ज्यादा राजपूत बिरादरी का प्रभाव माना जाता है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज सीट से लगातार 5 बार जीत दर्ज कर चुके हैं।
हिमाचल में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
बता दें कि भारत चुनाव आयोग (ECI) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) के तारीखों की घोषणा कर दी है और राज्य में एक चरण में मतदान होगा. हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। अब 6 और विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भाजपा जल्द ही जारी कर सकती है।