आजमगढ़ और रामपुर में हार की वजह से अखिलेश ने उठाया पर्दा, बताया ये बड़ा कारण
लखनऊ: लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को मिली हार के पीछे की वजह अखिलेश यादव ने बताई है। उन्होंने कहा कि प्रचार नहीं करने जाने की वजह से ही यह हार हुई। कुछ लोगों ने कहा था कि हम जीत जाएंगे आपको आने की जरूरत नहीं है। इसी के चलते वह आजमगढ़ और रामपुर में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए।

इसी के साथ अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को जातीय जनगणना करवानी चाहिए। यूपी सरकार को इस समय पर्दे के पीछे से कोई चला रहा है। बीजेपी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धि यह है कि उप मुख्यमंत्री को यह भी पता नहीं है कि उनके विभाग में तबादला हो गया। सरकार कोई पीछे से ऑपरेट कर रहा है। यूपी में दारोगा भर्ती में धांधली को लेकर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा।
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अभी तक सपा के कामों का फीता काट रहे हैं। हाल ही में जो उद्घाटन वह करने वाले हैं वह लूलू मॉल भी सपा के कार्यकाल में ही बना था। इस बीच पार्टी में लखनऊ से चुनाव लड़ने वाले सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।