ईद के पाक मौके पर बनाए लज़ीज किमामी सेवई, जाने इसे बनाने का आसान तरीका

(अराधना)

खुशियों और भाईचारे का प्रतीक ‘ईद’ का त्योहार इस साल पूरे देश में 2 मई को मनाया जाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पाक महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन त्योहार मनाया जाता है।

ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।  इस मौके पर घर-घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते है। खासतौर पर सेवईयां हर घर में बनती है। सेवई के बिना ईद का त्योहार फीका लगता है। इस दिन दूध वाली सेवई के साथ-साथ किमामी सेवई भी बनाई जाती है। आइए जानते है किमामी सेवई बनाने का सरल तरीका-

किमामी सेवई बनाने की सामग्री

  • सेवई – 250 ग्राम 
  • मखाना – 1 कप 
  • घी – 3 चम्मच 
  • स्वादानुसार चीनी
  • मावा – डेढ़ कप 
  • दूध – 250 ग्राम 
  • बादाम – बारीक कटा हुआ
  • काजू – बारीक कटा हुआ
  • इलायची – 4-5(पाउडर)

किमामी सेवई बनाने की विधि

  • किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
  • घी गर्म हो जाने पर इसमें इलायची डालकर फ्राई करें। 
  • फ्राई करने के बाद इन्हें निकाल लें। 
  • अब इसी पैन में सेवई डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें। 
  • अब चाशनी तैयार करें।
  • चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें।
  • जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें फ्राई की हुई सेवई डाल दें।
  • जब चाशनी में सेवई अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें। 
  • ध्यान रखें कि जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए तब तक इसे उबाल लें। 
  • जब यह उबल जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • अब इसके ऊपर फ्राई की हुई इलायची डाल दें। 
  • लीजिए आपकी किमामी सेवई बनकर तैयार है। अब गर्मागर्म सर्व करें।
LIVE TV