सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन ने पति और सास को कमरे में बंद कर किया ये काम

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक दुल्हन का कारनामा फिर सामने आया है। यहां सुहागरात के दिन ही दुल्हन दूल्हे और सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई। दुल्हन को खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई भी पता न चल सका। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

Credit -Google Image

यह पूरा घटनाक्रम शाहगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां चांदी के कारीगर के लिए लड़की की तलाश थी। इसके बाद ताजगंज निवासी फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपनी साली का रिश्ता बताया। हालांकि शर्त रखी की लड़के परिवारवाले गरीब है। जिसके बाद दुल्हे ने ही दोनों ओर का शादी का खर्च भी उठाया। 25 अप्रैल को शादी के बाद 26 अप्रैल को सभी घर आ गई। इसी बीच सास जब अपने कमरे में सो रही थी तो दुल्हन उसे और दूल्हे को उसके कमरे में बाहर से बंद कर फरार हो गई।

मामले में दुल्हन की काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि को चेक कर दुल्हन की तलाश का प्रयास कर रही है।

LIVE TV