Yamaha की FZS-Fi Dlx भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Yamaha Motor India ने अपनी नई बाइक FZS-Fi Dlx भारत में लॉन्च कर दी है। 2022 FZS-Fi की कीमत 115,900 रुपये रखी गई है, वहीं नई FZS-Fi Dlx ट्रिम की कीमत 118,900 रुपये रखी गई है (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं)। कंपनी का कहना है कि नई FZS-Fi रेंज को उसकी ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ पहल के तहत पेश किया गया है। बता दें कि नई FZS-Fi मॉडल को नई स्टाइलिंग और फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। नई मॉडल रेंज जनवरी के दूसरे सप्ताह से सभी अधिकृत Yamaha डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

इंजन

2022 Yamaha FZS-Fi रेंज में 149 cc इंजन पावर को मुख्स सोर्स हैं। इस इंजन को 7,250 RPM पर 12.4 PS की पीक पावर पैदा करने के लिए रेट किया गया है। यह 5500 RPM पर 13.3 NM पीक टॉर्क के साथ समर्थित है।

फीचर्स

दोनों में आपको ब्लूटूथ इनेबल कनेक्ट एक्स ऐप मिलेगा। साथ ही इसमें एलईडी टेल लाइट्स मिलेंगी। FZS-Fi Dlx को तीन कलर विकल्पों मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक डीप रेड और सॉलिड ग्रे में पेश किया गया है। इसमें कलर अलॉय व्हील और ड्यूल टोन कलर के साथ दो-स्तरीय सिंगल सीट दी गई है।

LIVE TV