जशपुर पर मुआवजे की राजनीति: मृतक के परिजन को 50 लाख देगी सरकार

छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं को एक तेज़ रफ्तार कार ने कुचल दिया था। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल थे। गंभीर रुप से घायलों को पड़ोसी ज़िले रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में मृतक गौरव अग्रवाल के परिजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

जशपुर में दशहरा के दिन हुई घटना के बाद मुआवजे का ऐलान सरकार ने किया है। - Dainik Bhaskar

सीएम बघेल ने ये जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जशपुर के पत्थलगांव में सड़क हादसे में मृतक स्व. गौरव अग्रवाल के परिजन को 50 लाख रुपए सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। दोनों आरोपी कल ही गिरफ्तार हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने टी आई को लाइन अटैच, एसआई को निलंबित कर दिया है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

इससे पहले जशपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी थी कि, बहुत दर्दनाक घटना है। सरकार की ओर से अपराधियों को पकड़ लिया गया है, वहां तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। एसपी, कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक वहां (घटनास्थल पर) पहुंच गए हैं और लोगों से बात कर रहे हैं। वहीं इस घटना में कार्रवाई करते हुए, घटना के बाद ASI के.के. साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में धारा 302 और 304 में मामला दर्ज़ किया जाएगा। यह जानकारी
एसपी जशपुर विजय अग्रवाल ने दी।

LIVE TV