
यूपी के फर्रुखाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया| उन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी के विषय में कहा कि मुख्तार को पहले भी टिकट नहीं दिया था। उनके दो भाइयो को सपा में शामिल जरूर किया गया था।

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में विघटन की जड़ बने थे मुख़्तार को सपा में भी हमने जगह नहीं दी थी अब प्रसपा में किसी भी अपराधी को टिकट नहीं मिलेगा प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नहीं है| मेरी पार्टी भी किसी भी अपराधी को टिकट नहीं देगी। शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसपा सुप्रीमो नें कहा कि उनकी पार्टी नें आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने की पूरे प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी है| वह पहले सेकुलर पार्टियों से गठबंधन की बात करेंगे| उसके बाद प्रत्याशी घोषित करेंगे| लेकिन सपा उनकी पहली प्राथमिकता होगी| वहीं उन्होंने नाम लिए बिना अखिलेश की तरफ इशारा किया कि पहले उनकी पार्टी को 350 सीटें मिल रहीं थी अब 400 सीटें मिल रही है| लगता है उन्हें हमारी जरूरत ही नही है|
उन्होंने कहा कि सपा से प्रसपा का केबल गठबंधन ही होगा विलय की कोई भी सम्भावना नहीं है| लिहाजा उनके सम्मान से पहले उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिले और जिन सीटों पर उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिये है उनको किसी भी कीमत पर हटाया नहीं जायेगा यही शर्त होगी| उन्होंने भोजपुर से प्रसपा से चुनाव की तैयारी कर रहीं अर्चना राठौर को प्रत्याशी बनानें की घोषणा कर दी| उन्होंने साफ कह दिया की भोजपुर से अब गठबंधन वाले दल को यह सीट छोडनी पड़ेगी|
शिवपाल सिंह यादव ने कहा पूरे प्रदेश में पहले कोरोना और डेंगू और मलेरिया की बाढ़ आ गयी है| अस्पतालों में घटिया किस्म की दवाएं वितरित की जा रही है| जिससे मरीज ठीक नहीं हो रहे| इसी के साथ मौजूदा सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को बदहाल बताया। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट,अपहरण, चोरी व दुष्कर्म की संख्या में कई गुना बड़ी है| सरकार लगाम नही लगा पा रही है|