LIVE: जम्मू -कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में शुरू करेंगे वैष्णो देवी की पैदल यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार से दो दिवसीय जम्मू -कश्मीर दौरे पर हैं। राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर पहुंचकर सबसे पहले मां वैष्णो के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जिसके बाद वह वहां से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकले। राहुल गांधी पैदल चलकर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं। मैं यहां पर किसी तरह की कोई भी राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता।

Image

वहीं कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किलोमीटर पैदल चलकर वैष्णो देवी माता के द्वार पर जाना चाहते हैं तो भाजपा को क्या ऐतराज है? मोदी जी भी राहुल जी के साथ जाएं, वे (पीएम) बुजुर्ग हैं, उनका भी हाथ पकड़कर ले जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कंधे पर बैठाकर ले जाएंगे।

LIVE TV