टीवी शो ‘बालिका वधू’ फ़ेम ऐक्टर और बिगबॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) का सुबह मुंबई के कपूर अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया हैं। उनकी उम्र महज 40 साल थी। हाल ही में उन्हे BiggBoss OTT के सेट पर एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल के साथ देखा गया था। गौरतलब है कि सिद्धार्थ और शहनाज ने कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया था और दोनों में बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन उनकी मृत्यु ने सबको झकझोर दिया हैं। वस अपने पीछे पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) के दीदी और जीजा उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वैसे तो उनकी मौत का वाजिफ कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वही पुलिस ने कहा है कि ‘पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह का पता चलेगा।’ उन्होंने बताया ‘इस मामले में उनके परिवार और करीबी लोगों का बयान नहीं दर्ज कराया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर अभी तक कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।’

बता दे सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां रीता शुक्ला हाउस वाइफ हैं। उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके हैं। साथ ही उनकी दो बड़ी बहने हैं। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।