वरुण धवन के बाद इस फिल्म से भतीजी अंजिनी धवन को भी करण जौहर कर सकते हैं लॉन्च
बॉलिवुड में फिल्मी घराने से एक और स्टारकिड की एंट्री होने वाली है! ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से वरुण धवन ने बॉलिवुड में डेब्यू किया था। करण जौहर ने वरुण को लॉन्च किया। अब चर्चा है कि करण जौहर आगे वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन अंजिनी के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी लॉन्च कर रहा है। बताया जाता है कि अंजिनी ने अपनी डेब्यू को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ वरुण धवन के ड्रीम डेब्यू के बाद, अब खबरें आ रही हैं कि उनकी भतीजी अंजिनी धवन भी कारण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा लॉन्च की जाने वाली हैं। यानि अब बॉलिवुड में फिल्मी घराने से एक और स्टारकिड की एंट्री होने वाली है। धर्मा प्रोडक्शन अंजिनी के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी लॉन्च कर रहा है। बताया जाता है कि अंजिनी ने अपनी डेब्यू को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
अंजिनी धवन, अनिल धवन की पोती है। अनिल धवन डेविड धवन के भाई हैं। फिल्म की तैयारी में वह क्लासिकल और वेस्टर्न फॉर्म में डांस सीख रही है। इसके अलावा यह भी खबरें आई हैं कि अंजिनी के पास चार या पांच और स्क्रिप्ट भी है। हालांकि अभी तक उन्होंने एक भी स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की है। उनकी डेब्यू फिल्म 2022 या 23 में आ सकती है। अंजनी धवन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहेती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।
बता दे बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने डेब्यू किया हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शामिल है। इनके अलावा शनाया कपूर, अहान पांडे और अहान शेट्टी भी जल्द फिल्मों में नजर आने वाले हैं।