
24 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य 1456 में पूरा किया गया।
- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ 1600 में सूरत के तट पर पहुंचा।
- जॉब चारनॉक 1690 को कलकत्ता में आकर बसे।
- ब्रिटिश कर्मियों ने 1814 में आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
- प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने 1914 में नैमूर पर कब्जा किया।
- वी वी गिरि 1969 में भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
- फखरूद्दीन अली अहमद 1974 में भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
- यूक्रेन 1991 में सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
- आज ही के दिन पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने 1993 में यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
- उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए 1995 में शुरूआत की।
- पाकिस्तान ने 1999 में कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 2000 में 5 वर्ष की सज़ा।
- फ़िलिस्तीनियों को 2004 में अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
- बीजिंग में 2008 को 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
- चीन के वैज्ञानिकों ने 2011 में ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है।

24 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का जन्म 1888 को हुआ था।
- केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का जन्म 1889 को हुआ था।
- स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म 1908 को हुआ था।
- भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का जन्म 1911 को हुआ था।
- भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जन्म 1997 को हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म 1927 को हुआ था।
24 अगस्त को हुए निधन
- आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का 1968 को हुआ था।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का निधन 2000 को हुआ था।
- हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन 2014 को हुआ था।
- अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन 2015 को हुआ था।