
23 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- मेक्सिको ने 1821 में आजादी की घोषणा की।
- ब्रिटेन ने 1839 में चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
- जापान द्वारा 1914 में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
- स्पेन के खिलाफ मोरक्को में 1922 को विद्रोह हुआ।
- तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर 1939 को हस्ताक्षर किये गये।
- वल्लभभाई पटेल 1947 में भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
- चीन में 1976 को भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
- ईरान की सेना ने 1979 में कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
- इराक के सरकारी टेलीविजन पर 1990 में सद्दाम हुसैन के पश्चिम बंदियों के साथ दिखाए जाने के कारण काफी बवाल हुआ।
- पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने 1990 में तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
- आर्मेनिया ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
- पूनिया हत्याकान्ड जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की 2001 में सामूहिक हत्या हुई थी।
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
- राजस्थान में 2012 को भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।

23 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म 1872 को हुआ था।
- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म 1875 में हुआ।
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म 1923 को हुआ था।
- प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म 1944 को हुआ था।
- नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म 1955 को हुआ था।
23 अगस्त को हुए निधन
- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन 1975 को हुआ था।
- भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन 1994 को हुआ था।