
15 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- स्वतंत्रता दिवस – भारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 1947 में स्थापित किया गया।
- भारत में 1950 को 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
- बहरीन ब्रिटेन के शासन से 1971 में आजाद हुआ।
- पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड 1972 में लागू किया गया।
- बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन 1975 में हुआ।
- फ़रीदाबाद 1979 में हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
- राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
- क्लार्क ने 1989 में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 1990 में किया गया।
- सूडान के खार्तूम में 1994 को आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
- उत्तरी आयरलैंड में 1998 को ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
- उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक 2000 में आपस में मिले।
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2002 में इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
- लारा 2004 में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
- दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 2007 को 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
- स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2008 में संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 1938 को हुआ था।
- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म 1947 को हुआ था।
- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” का जन्म 1959 को हुआ था।
- भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म 1975 को हुआ था।
15 अगस्त को हुए निधन
- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन 1942 को हुआ था।
- स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन 1947 को हुआ था।
- भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन 15 अगस्त 2004 को हुआ था।