
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी(एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार राज्य में कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी के विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक चुने गए हैं। इसी के साथ वह विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।