ODI में एक ओवर सबसे ज़्यादा रन ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज़, तीसरा नाम कर देगा हैरान

भारतीय क्रिकेट का इतिहास काफी बड़ा है। भारतीय टीम के लिए खेल चुके खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से कई रिकॉर्ड बनाया है। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर से लेकर धोनी ने अपने पऱफॉर्मेंस भारतीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं जो हैरान करने वाले रहे हैं।

तेंदुलकर के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है तो वहीं विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट में कई विस्फोटक बल्लेबाज सामने आए हैं जिन्होंने अपने खेल से अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है जो हैरान करने वाले हैं। बात करते हैं वनडे में भारत की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

श्रेयस अय्यर


भारत के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत की ओर से एक ओवर में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए वनडे में अय्यर ने रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगाते हुए कुल 31 रन बनाए थे। वहीं, इस मैच में इस बल्लेबाज ने 32 गेंद पर 53 रन बनाए थे। भारत यह मैच 107 रन से जीतने में सफल रहा था।

सचिन तेंदुलकर


भारतीय क्रिकेट के लिए कई रिकॉर्ड बना चुके तेंदुलकर ने भी वनडे में ऐसा कमाल का रिकॉर्ड बनाया था। साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में क्रिस ड्रम के एक ओवर में ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाते हुए 28 रन बटोरे थे। तेंदुलकर ने एक ओवर में के दौरान 4 चौके और एक छक्का जमाया था।

जहीर खान


भारत के दिग्गज जहीर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कई फैन्स को जहीर खान का नाम हैरान कर गया होगा। जहीर ने 2000-01 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जोधपुर में हेनरी ओलांगा के एक ही ओवर में 4 छक्के लगाते हुए कुल 27 रन बनाए थे। इस ओवर में अजीत अगरकर ने एक रन बनाया था।

वैसे, ओवरऑल वनडे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हर्शल गिब्स के नाम है। गिब्स ने 2006-07 में नीदरलैंड़्स के खिलाफ स्पिनर डैन वैन बंज की गेंद पर 6 छक्के मारे थे और कुल 36 रन बटोर लिए थे।

LIVE TV