पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भारत के जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का रविवार रात को गोवा में उनके निजी आवास डोना पाउला में निधन हो गया। उनकी आयु 95 वर्ष हो गई थी। उनके करीबी सुत्रों से पता चला की अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका जन्म वर्ष 1926 में गोवा हुआ था। लक्ष्मण पाई को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था। जिनमें पद्म भूषण, पद्मश्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार समेंत कई पुरस्कार शामिल हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लक्ष्मण पाई की निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि ‘भारत के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।’