
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पेट्रोलियम मूल्यों में वृद्धि को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर निशाना है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या आप मौजूदा मोदी सरकार के दबाव में है। इसी के साथ आरोप लगाया है कि यह लोग जनता के पक्ष में नहीं बोलते हैं जबकि उनकी मूवी की टिकट खरीद जनता ही उन्हें स्टार बनाती है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि उनकी फिल्में महाराष्ट्र में नहीं देखी जाएंगी न ही शूटिंग हो सकेगी। पटोले ने कहा कि यह कोई धमकी नहीं है। लोकतंत्र के लिए ऐसा किया जाएगा आप जनता के नायक हैं। आपकी यह जिम्मेदारी है। नाना पटोले ने आगे कहा कि संप्रग सरकार के दौरान पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने तेल की कीमतें कम रखीं। उस दौरान विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम उछाल पर थे लेकिन फिर भी कीमतों पर लगाम लगाई गयी। उस दौरान अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने ट्वीट कर तेल 5-10 रुपये लीटर बेचने की मांग की थी। लेकिन जब अब मोदी सरकार में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं तो यह लोग ट्वीट नहीं कर रहें?