Today’s History 18 Feb: जानिए 18 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ..

  • 1614- जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
  • 1695- फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
  • 1905- श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
  • 1911- विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।
  • 1915- प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
  • 1946- मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
  • 1965- गांबिया को ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।
  • 1971- भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
  • 1979- अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
  • 1979- सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
  • 1989- अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
  • 1998- सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
  • 2001- दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।
  • 2d003- दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोगों की मौत।
  • 2006- भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • 2014- यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गई, जिसमें करीब 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
  • 2014- आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया।

18 फरवरी को जन्में लोग

  • 1486- भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
  • 1836- भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।
  • 1894- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।
  • 1899- स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म।
  • 1926- भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।।
  • 1986- भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ।

18 फरवरी को हुए निधन

  • 1266- मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन।
  • 1405- तैमूर लंग का निधन।
  • 1546- जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का निधन।
  • 1977- अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन का निधन।
  • 2016- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन।
  • 2017- में पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ सर माइकल ओजियो की मौत हो गई।
LIVE TV