CBI ने दर्ज किया कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस, लगा यह गंभीर आरोप

सीबीआई ने शुक्रवार को 5.62 लाख भारतीय फेसबुक उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डाटा का कथिततौर पर इकट्ठा करने के लिए ब्रिटेश स्थित राजनीतिक परामर्श फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने इसी मामले में देश के बाहर की एक अन्य कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

संसद में बोलते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी के मामले में सीबीआई जांच की जाएगी। वहीं सीबीआई को प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया कंपनी की ओर से कहा गया कि जीएसआरएल ने भारत में अवैध रूप से तकरीबन 5.62 लाख उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डाटा को एकत्र किया। इसी के साथ इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया गया।

LIVE TV