
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर पहले जैसी रौनक नहीं देखने को मिलेगी। हालांकि इस महामारी के बीच भी आप त्योहार में रौनक ला सकते हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 11 अगस्त को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान को छप्पन भोग चढ़ाए जाते हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान को छप्पन भोग भी चढ़ाया जाता है। हम आपको जन्माष्टमी के अवसर पर ऐसी पांच चीजें बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर में बरकत देखने में मिलेगी।

1- जन्माष्टमी के दिन घर में चंदन जरूर लेकर आएं। चंदन शुभ माना जाता है और यह भगवान श्रीकृष्ण को काफी पसंद है। इसी के साथ इसकी सुगंध से घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है।

2- जन्माष्टमी के अवसर पर घर में वीणा जरूर ले जाएं। इसी के साथ इसे घर के किसी शांत-एकांत स्थान पर रख दें। वीणा को घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बरसती है और बुद्धि का विकास होता है।

3- गाय को घर में रखना शुभ होता है। इसी के साथ भगवान श्रीकृष्ण को भी गाय काफी पसंद है। ऐसी मान्यता है कि गाय को घर में रखने से हमेशा धन दौलत बनी रहती है। लिहाजा यदि आपके घर में गाय नहीं है तो उसे अवश्य ले आएं।

4- घर में बांसुर रखने से वास्तुदोष दूर हो जाता है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि बांसुरी को कभी भी सीधे नहीं रखना चाहिए। इसे तिरछा रखने से लाभ मिलता है। इसलिए जन्माष्टमी के अवसर पर घर में बांसुरी जरूर लेकर आए।

5- घर की रसोई में वैसे तो शहद आसानी से मिल जाता है लेकिन अगर यह खत्म हो गया है तो उसे जल्द ही ले आएं। शहद को घर में रखने से वास्तुदोष शांत हो जाते हैं। इसी के साथ मान्यता है कि कान्हा को शहद चढ़ाने के कृपा प्राप्त होती है।






