अभिनेता जो बन गए कुख्यात गैंगस्टर

मुंबई .कानपुर हत्याकांड में 8 पुलिस कर्मियों शहीद का पूरा मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे  और उसके साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया| एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी है, जैसे ही आप जानते हैं की उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था| वहीं आज सुबह 6: 30 के करीबउसको मार गिराया हैं | बात करे गैंगस्टर विकास दुबे की तो बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने विकास दुबे जैसा रोल अदा किया हैं |

आइए बात करते हैं जिन्होंने अपनी फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया हैं

फिल्म :वास्तव

सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म की टैगलाइन ‘द रिएलिटी’ का अर्थ मुंबई के अंडरवर्ल्ड के जीवन की कड़वी सच्चाईयों से था। ऐसा माना गया कि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट नम्रता शिरोडकर थीं।

फिल्म: सत्या

रामगोपाल वर्मा की गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ में निभाया भीखू म्हात्रे का किरदार आज भी याद किया जाता है। यह किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। सत्या आज भी एक कल्ट गैंगस्टर फिल्म मानी जाती है। 

फिल्म: गैंगस्टर

अनुराग बासु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ में शाइनी आहूजा कुख्यात गैंगस्टर के किरदार में थे जिसका एनकाउंटर कर दिया गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कंगना रनौत भी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी|

LIVE TV