बदला मौसम : हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड
बाराबंकी : हल्की बारिश ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी। बारिश होने से और पछुवा हवा चलने से ठंड बढ़ रही है। ज़्यादा बारिश होने का असर सीधे किसानों की फसलों पर भी पड़ सकता है।
पिछली बारिश से किसानों की आलू सरसो की फसलें बर्बाद हो चुकी है। यह किसानों के लिए परेशानी की बात है क्योकि फसल बर्बाद होने से किसान भुखमरी की कगार पर आ सकते है।
ये भी पढ़े :क्या आप भी करते हैं कॉपी-पेस्ट, तो जरुर जानिए कौन थे “लैरी टेस्लर”
किसानों का सहारा उनकी फसल से होता है, किसान रात दिन मेहनत करते है रात में आवारा पशुओ से अपने खेतों की रखवाली करते है ।फिर भी आवारा पशु किसानों की फसल चर जाते है। यदि ज्यादा बारिश होती है तो किसानों की गेहू की फसल पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़े :बारिश पर शिव के भक्तों की आस्था भारी पड़ी,शिव की ससुराल दक्ष मंदिर में भक्त कर रहे अपने आराध्य का जलाभिषेक
बारिश होने से किसानों में चिंता बनी हुई है। पछुवा हवा के चलने से गेहूं की फसल गिर कर बर्बाद हो सकती है। और ज्यादा हवा चलने से ठंड भी बढ़ सकती है।