
रिपोर्ट – लोकेश त्रिपाठी
अमेठी- जिस अमेठी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का फूल-मालाओं से स्वागत हुआ करता था। आज उसी अमेठी के दर्जनों स्थानों पर जगह-जगह उनका पुतला फूंका गया। राहुल गांधी शर्म करो और राहुल गांधी मुर्दाबाद के गगन चुम्बी नारे लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उस शर्मनाक बयान पर पूरे देश में थू-थू हो रही है। जिसमें उन्होंने मेक इन इंडिया की तुलना रेप इन इंडिया से की है जिसको लेकर अमेठी की जनता में भारी आक्रोश दिखाई पड़ा । एक तरफ राहुल गांधी दिल्ली में भारत बचाओ रैली कर रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ में आज उस अमेठी में राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका जा रहा था जिससे वह पिछले 15 वर्षों से सांसद रहे हैं । जी हां यह वही अमेठी है।
दरअसल केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद एंव कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में झारखंड चुनाव के दौरान बयान दिया था कि भारत “मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया हो गया है”। इस पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा मचा है, बीजेपी ने पूर्ण रूप से मोर्चा खोल रखा है। इस क्रम में आज शनिवार को समूचे अमेठी जनपद में जगह-जगह पर अमेठी गौरीगंज, जायस, मुसाफिरखाना, भादर, भेंटुआ, हलियापुर, संग्रामपुर, जामो, सिंहपुर, तिलोई, शुकुल बाजार इत्यादि स्थानों पर राहुल गांधी मुर्दाबाद और राहुल गांधी उर्फ पप्पू शर्म करो इत्यादि के नारे लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कहा।
वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि झारखंड की चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तर्ज पर आजकल रेप इन इंडिया चल रहा है ।इस बात को लेकर सदन में महिला सांसदों ने जबरदस्त विरोध किया और उनसे माफी मांगने के लिए कहा लेकिन उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया यह नारी का अपमान है ।
इस बात को लेकर आज पूरे देश में धरना प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका जा रहा है। इसके उपरांत बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से यहां पर सांसद थे। क्या राहुल गांधी बता सकते हैं कि 5 दिसंबर को सुकन्या नाम की कन्या के साथ जो कुछ हुआ उसके बाद उसके परिवार का क्या हुआ? क्या इसका जवाब राहुल गांधी दे सकते हैं ? वह भी अमेठी के सांसद थे उन बलात्कारियों के बारे में बता सकते हैं?
उस लड़की के और उसके परिवार के विषय में बता सकते हैं? अगर उनको सवाल जवाब करना है तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कर सकते हैं। लेकिन पूरे देश को रेप इन इंडिया घोषित करना और देश को बलात्कारी सिद्ध करना कतई उचित नहीं है। उन्नाव में जो कुछ हुआ उसके खिलाफ हमारी पार्टी ने कार्यवाही किया । उस विधायक को पार्टी से निकाल दिया गया और वह जेल में है। उनके खिलाफ कार्यवाही चल रही है।
नागरिक संशोधन बिल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने विपक्ष पर लगाया ये आरोप!
इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीगंज संजय सिंह ने कहा कि झारखंड में चुनाव चल रहा है उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया के भारत के लोकतंत्र में इतना घटिया बयान किसी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि “ये भारत मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया है”। उन्होंने रेपिस्टो को भारत आने के लिए प्रोत्साहित किया है। ये भारत की बहन बेटियों का अपमान है, भारत की 130 करोड़ जनता का अपमान है। इसी मुद्दे को लेकर हम लोगों ने आज प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश का अपमान किया और देश में ही अमेठी है। मुझे शर्म आती है के वो तीन बार सांसद रहा। इसलिए ऐसे सांसद के खिलाफ हम लोगों ने विरोध किया है।