रिपोर्ट:- आयुष भारद्वाज/ कासगंज
जनपद कासगंज की तीर्थनगरी सोरों में चल रहे मार्गशीर्ष मेले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओ ने पंचकोसी परिक्रमा कर देवो की नगरी तीर्थनगरी को पर्यटन केन्द्र घोषित किये जाने की मांग की।
परिक्रमा से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियो ने कार्यकर्ताओ के साथ पर्यटन गेस्ट हाउस में एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी पहुंचे।
जहां जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि उत्तरा खंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों से लोग हरपदीय गंगा में अस्थियां तर्पण करने के लिए यहां आते हैं। यहां 600 बर्ष पुराने मंदिर है, जो विकास होना था वो अभी तक नहीं हो पाया है।
आज राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने इस देव भूमि को विकसित करने के लिए यहां आज पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यक्रम का संचालक कर रहे प्रचारक डाॅ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि पुराणिक तीर्थ स्थल सोरों की प्राचीन पंचकोसी परिक्रमा का निर्णय संघ द्वारा लिया गया है।
कासगंज, एटा दोनों जिलो के प्रमुख कार्यकर्ताओ को बुलाया गया है। संघ के विचार प्रचारक के नेतृत्व में पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया है।एतिहासिक और धार्मिक स्थलो का लाभ लेकर मंदिरों के दर्शन कर परिक्रमा लगायेंगे।