कल से नवरात्रि के पर्व की शुरुआत होने वाली हैं। बतादें की बाज़ार मेंजोरो – शोरो से सज चुका हैं। वहीं देखा जाये तो बाज़ार में खरीदारी के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही हैं। मंदिर में भी सजावटे शुरू हो चुकी हैं।
खबरों के मुताबिक एक तरफ साल भर इस त्योहार का इंतजार करने वाले मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं, वहीं लोगों को भी मूर्ति और कलश स्थापना का उत्सुकता से इंतजार है।
वहीं पूजा बाजारों में सामग्रियों, फूल मालाओं और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी बढ़ गई है। पूरा बाजार लाल चटकदार चुनरियों से पट गया है। नवरात्र की पूजा करने वाले भक्त भारी संख्या में पूजन सामग्रियों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। जहां एनसीआर के कई इलाकों में तो रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया है। कई जगह कलाकार अपनी फाइनल प्रैक्टिस में जुटे हैं, तो कई जगह प्रस्तुती शुरू हो गई है। रामलीला के कलाकार राम, लक्षमण, सीता, हनुमान, रावण और अन्य भेषों में जम रहे हैं।
दरअसल नवरात्र के दौरान दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए डीटीसी प्रबंधन ने भी सुविधाओं का खास ध्यान रखने की योजना बनाई है। इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए रात में डीटीसी की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ को परेशानी से बचाने के लिए कुछ रूटों पर चलने वाली बसों को बढ़ाया जाएगा।
वहीं रविवार से दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला का आगाज होगा। करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर सबसे बड़ा मेला लाल किला मैदान, रोहिणी के जापानी पार्क, अशोक विहार और यमुनापार इंद्रप्रस्थ में लगा है। रामलीला में श्रीराम बरात में चारों भाइयों का विवाह दिखाया जाएगा। पहली बार किसी लीला में सीता हरण के बाद माता पार्वती द्वारा भगवान राम की परीक्षा लेना, शंकर भगवान द्वारा माता पार्वती का त्याग करने की लीला का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।