
Report-Kripa Krishna
गाजीपुर। खबर गाजीपुर से है। जहां पुलिस ने आज 4 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को भांवरकोल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये बदमाशों ने मनिया गांव में रहने वाले युवक संतोष काजभर की पिछले 21 अगस्त को हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। घटना के पीछे छेड़खानी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक संतोष ने आरोपियों में से एक सुनील की पत्नी के साथ छेड़खानी की थी।
बिजली के तार की चपेट में आकर चाचा और भतीजे की मौत, एक की हालत गंभीर
छेड़खानी की घटना को लेकर मृतक आरोपी पर फब्तियां भी कसता था। जिससे आजिज आकर सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





