महाराष्ट्र के सोलापुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत गिरी, 20 से अधिक लोग दबे !

महाराष्ट्र : सोलापुर में बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक ब्रांच की छत गिर गई | जिससे बैंक में मौजूद करीब 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है |

इसमें ग्राहक और कर्मचारी दोनों शामिल है | फिलहाल मौके पर राहत और बचाव काम चल रहा है | कहा जा रहा है कि अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है जो घायल हैं | और अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

 

अभिनन्दन से प्रेरित होकर बना मोबाइल गेम आज Indian Air Force करेगी लॉन्च !…

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केंद्रीय बैंक की इमारत का स्लैब अचानक गिर गया | यह घटना हुई तब उस दौरान बैंक के अंदर कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे | ये बैंक तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर है |

दुर्घटना की सूचना मिलने पर, पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचावकार्य शुरू किया| जेसीबी की मदद से मलबे के ढेर को हटाने का काम चल रहा है | बाकि का राहत कार्य जारी है |

 

LIVE TV